गरखा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरखा प्रखंड के महमदा गांव में कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Garkha, Saran | Jan 8, 2025 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार के सुबह लगभग 11 बज के 30 मिनट पर सारण जिले के गरखा प्रखंड के महमदा गांव में आयोजित प्रगति यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पोखरा, पेवर ब्लॉक पाथवे और छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया. साथ ही, मनरेगा के तहत निर्मित ग्रामीण हाट और खेल मैदान का भी लोकार्पण किया....