गरखा: गरखा के अलोनी गांव के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
Garkha, Saran | Jan 6, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव के समीप सोमवार को करीब 4:30 बजे बाइक एवं ट्रक से हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया।