गरखा: गरखा पुलिस ने अवैध हथियार प्रदर्शन के आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी है
Garkha, Saran | Jan 5, 2025 गरखा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन और फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार व रविवार के मध्य रात्रि लगभग 2 बजे मुख्य आरोपी गरखा थाना क्षेत्र के दक्षिणी कदना निवासी राजेश सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को जेल भेज दिया.