सहारनपुर: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 468 वाहनों के चालान और 6 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया
सहारनपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 468 चालान काटे और 6 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है।