चम्बा: सड़क न बनने से नाराज जुतराहण मतदान केंद्र के लोग करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, उपायुक्त चम्बा को सौंपा ज्ञापन
Chamba, Chamba | May 9, 2024 जिला चम्बा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत नड्डल के तहत जुतराहण मतदान केंद्र के लोगों ने लोकसभा निर्वाचन 2024 का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त चम्बा को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है।