चम्बा: ग्राम पंचायत बैली में महिला ने मायके में घर के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Chamba, Chamba | May 9, 2024 ग्राम पंचायत बैली में महिला ने मायके में घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान डोली निवासी रामगढ़ के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल महिला के आत्मघाती कदम उठाने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।