चम्बा: भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत कर्मचारियों को ठगने का ही किया कार्य
Chamba, Chamba | May 9, 2024 भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने गुरुवार को चम्बा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत कर्मचारियों को ठगने का ही कार्य किया है। करीब 17 महीने पहले प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाली थी। पेंशनरों को 17 माह की इस अवधि में लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।