चम्बा: बैली पंचायत में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Chamba, Chamba | May 9, 2024 ग्राम पंचायत बैली में महिला ने मायके में घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान डोली पत्नी हरिविलास निवासी मोहल्ला रामगढ़ चम्बा शहर के रूप में हुई है। यह जानकारी गुरुवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।