लांजी: बिलालकसा में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद
Lanji, Balaghat | May 20, 2025 हॉकफोर्स की टीम जब बिलालकसा ग्राम से लगे जंगल क्षेत्र में पहुची तो जंगल में सूखे पत्ते होने के कारण आस-पास पुलिस टीम की उपस्थिति का पता लग जाने के कारण 15-20 सशस्त्र माओवादियों के समूह के द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर उन पर 20-30 राउंड फायर किये गये। इसके बाद टीम के द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई और मौके से नक्सली सामग्री बरामद की गई।