सहारनपुर: कलक्ट्रेट मस्जिद को लेकर जमीअत उलेमा ए हिन्द का प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान से मिला
सहारनपुर कलक्ट्रेट मस्जिद को प्रशासन द्वारा गिराये जाने के सम्बंध में जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी के नेतृत्व में जमीअत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।