प्रतापगढ़: किशुनदासपुर से बम और तमंचे के साथ दो शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2.30 बजे किशुनदासपुर के पास से दो अपराधियों, शहबे आलम और जमील उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार जिंदा देशी बम, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।