रांची में JLKM का प्रदर्शन, JPSC अध्यक्ष और राज्य सरकार का पुतला फूंका
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में बुधवार शाम संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने रांची के मेन रोड पर पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा के बाद प्रदर्शनकारी अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहां उन्होंने JPSC अध्यक्ष और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने JPSC से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताई और सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Jharkhand #Ranchi #JPSC #JLKM #DevendraNathMahato #StudentProtest #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #JPSCProtest #HemantGovernment #ViralNews #TrendingNews #HindiNews #NewsUpdate