मोरहाबादी बाजार हटाने के विरोध में नगर निगम के बाहर बैठे दुकानदार
रांची के मोरहाबादी बाजार के सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए दुकानदारों ने अपनी सब्जियां वहीं सजाकर बैठ गए।
दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें बाजार से हटा रहा है, लेकिन अब तक उनके लिए कोई वैकल्पिक जगह तय नहीं की गई है। उनका कहना है कि वर्ष 2014 में फुटपाथ दुकानदारों के लिए नियम बनाए गए थे, लेकिन आज तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मोरहाबादी बाजार सप्ताह में दो दिन लगता है और इससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी चलती है। अगर बाजार हटा दिया गया तो कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक नई जगह नहीं दी जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि रांची नगर निगम ने 3 जुलाई से शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है।
#Ranchi #Morabadi #MorabadiMarket #RanchiNews #JharkhandNews #StreetVendors #VegetableMarket #EncroachmentDrive #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate #RanchiUpdates #Jharkhand #DailyNews #IndiaNews #LocalNews #Protest