मुगलसराय: जफरपुर गांव के समीप झपकी बनी काल, डंपर से टकराए ट्रक में परिचालक की हुई मौत
अलीनगर के जफरपुर गांव के समीप हाईवे पर आज शनिवार सुबह करीब 06 बजे को डंपर से ट्रक की टक्कर में 20 वर्षीय परिचालक रमेश यादव की मौत हो गई।मृतक की पहचान रमेश यादव पुत्र रंगनाथ, निवासी कोचस, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई बताया जा रहा है कि झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर से टकराया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।