अजीतमल: शास्त्री नगर मोहल्ले में चोरों ने सूने घर से लाखों के सोने के जेवर चुराए, ताले बंद कर गए चोर
कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल, नकदी और चांदी के सिक्कों को छोड़ गए। वारदात के बाद चोर मुख्य गेट और कमरों के ताले दोबारा बंद कर गए, जिससे शुरुआत में किसी को चोरी का अंदेशा नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेवानिवृत