हरिद्वार: वाद संख्या 3253/23 के वारंटी सुनील को पुलिस ने उसके कनखल स्थित मकान से किया गिरफ्तार
न्यायालय के आदेशों की अवमानना करने के चलते कनखल के रहने वाले सुनील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामील करते हुए कनखल पुलिस ने वारंटी सुनील को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर रोशनाबाद स्थित न्यायालय में वार्ड संख्या 3253 / 23 के तहत मुकदमा विचाराधीन है।