हरिद्वार: बहादराबाद में घरों में आ रहा दूषित पेयजल, पानी में निकल रहे कीड़े, लोगों में रोष
सोमवार शाम बहादराबाद में कई क्षेत्रों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई। बारिश के मौसम में जगह-जगह से पेयजल पाइपलाइन टूटी होने के चलते घरों में आने वाले पेयजल में कीड़े निकल रहे हैं. लोगों ने पेयजल निगम से शिकायत भी की थी, बावजूद इसके क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति थमने का नाम नहीं ले रही है। पुरानी पानी की टंकियों की सफाई ना होने से भी लोगों में नाराजगी है