मधेपुरा: पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा धान खरीद को लेकर जिला टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक
खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के तहत मधेपुरा जिले में पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से धान खरीद सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।