मधेपुरा: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर डीएम ने दी जानकारी
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि दावा आपत्ति दाखिल करने की तिथि 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है।