मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने शराब पीने के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। टीम ने जगह-जगह ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से लोगों का श्वास विश्लेषण किया। जांच के दौरान पांच व्यक्तियों के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।