हरदोई: भैयादूज से पहले अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मुरलीपुरवा के पास हुआ हादसा, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र के मुरलीपुरवा के पास भैयादूज से पहले बाइक से घर जा रहे हैं युवक को सीतापुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक टड़ियावां थाना क्षेत्र के बाजारपुरवा निवासी नीरज कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा में अपनी मौसी के यंहा रहता था।