बहेड़ी: मानपुर चौकी क्षेत्र में शोभा यात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन का तार टच होने से हुआ हादसा, 10 वर्षीय बच्चे सहित 2 की मौत
बहेड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर चौकी क्षेत्र में बीती रात जन्माष्मी के अवसर पर ग्राम पिपरा और सराय के बीच शोभा यात्रा निकाली जा रही थी शोभा यात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली पर झांकियां शामिल थी जिसमें लोहे के ऊंचे पाइप लगे हुए थे बताया जा रहा है कि इसी बीच लोहे का पाइप 11 हज़ार वोल्ट की हाइटेंशन बिजली लाइन से टच होते ही करंट फैल गया जिससे वहां भगदड़ मच गई।