उदयपुर में तेंदुए की दहशत! आधी रात रिहायशी कॉलोनी में घुसा, कुत्ते का शिकार कर गली में घूमता रहा
उदयपुर के बेडवास स्थित न्यू आदर्श नगर-नाकोड़ा नगर इलाके में शनिवार अलसुबह तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन के अनुसार, सुबह करीब पौने 3 बजे कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनाई दी। CCTV फुटेज चेक करने पर सड़क पर तेंदुआ नजर आया। तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक इलाके में घूमता रहा। बाद में वह कुत्ते को एक मकान के सामने छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बच्चे दिनभर खेलते हैं, ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की मांग की।
#Udaipur #UdaipurNews #Leopard #LeopardInUdaipur #LeopardAlert Wildlife