कानपुर रोड पर 13 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उदयपुर में गुरुवार रात कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास राहगीर उमेश शर्मा ने करीब 13 फीट लंबा अजगर देखा। उन्होंने तत्काल वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी की हेल्पलाइन पर सूचना दी। संस्थापक विक्रम सालवी के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के शुभम मेनारिया और प्रशांत मेनारिया मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे वन क्षेत्र के पूर्ण वन अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ दिया। सोसाइटी ने शहरवासियों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या परेशान करने का प्रयास न करें। तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9887744804 और 7665550047 पर सूचना दें।
#Udaipur #PythonRescue #SnakeRescue #WildlifeRescue #Wildlife UdaipurNews