दादरी: सेक्टर-128 के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
नोएडा के सेक्टर-128 क्षेत्र में गुरुवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अचानक भीषण लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में जुटी हुई हैं। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में अभी तक कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।