दादरी: डीसीपी (यातायात) के निर्देशन में जनपद में चलाया गया विशेष अभियान, 1913 वाहन चालकों के काटे गए चालान
गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव के निर्देशन में यातायात विभाग ने गुरुवार को जनपद में विशेष अभियान का आयोजन किया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विशेष अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1913 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।