#जवान_को_अंतिम_विदाई..
भरतपुर। ITBP की 43वीं बटालियन में तैनात जवान चंद्रवीर (38) का उनके पैतृक गांव पथैना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, शिमला में कार्यरत चंद्रवीर 15 दिन पहले छुट्टियां पर अपनी पत्नी और बच्चों के पास जयपुर आए थे। 29 जुलाई को चंद्रवीर अपने मां पिता से मिलने जयपुर से पथैना आए थे। अगले दिन गांव से जयपुर लौटने के दौरान रास्ते में साइलेंट अटैक आने से कार में ही उनकी मौत हो गई। बालाहेड़ी पुलिस से सूचना मिलने पर महवा अस्पताल पहुंचे परिजनों को डॉक्टरों ने अटैक की बात कही। इसके बाद ITBP की टुकड़ी ने गांव में गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी।