शिकोहाबाद: विद्यालय समय परिवर्तन को लेकर दबरई स्थित कार्यालय पर बीएसए को सौंपा गया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गर्मी व हीट वेव के कारण परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 7 से 12 बजे तक करने की मांग की गई। बीएसए ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से मुकेश यादव, नागेश यादव, संजीत सिंह, मनोज कुमार, अतुल गुप्ता मौजूद रहे।