बरहट: जमुई जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष ने कहा, फरक्का जलसंधि में बिहार के हितों का हो संरक्षण
Barhat, Jamui | Sep 11, 2026 फरक्का जलसंधि की अवधि समाप्त होने से पहले बिहार के हितों को प्राथमिकता देने की मांग जदयू ने उठाई है। शुक्रवार को जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में 3:30 बजे जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता हुई। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश के बीच 1996 में हुई 30 वर्षीय संधि 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रही है।