बक्सर: बक्सर में एसपी ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, दर्जनों की संख्या में पहुंचे फरियादी
Buxar, Buxar | Jul 29, 2024 बक्सर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष कुमार ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में फरियादी अपने फरियाद को लेकर पहुंचे हुए थे। मौके पर मौजूद एसपी मनीष कुमार ने लोगों के द्वारा दी गई आवेदनों की जांच किया, तथा संबंधित पदाधिकारियों कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जनता दरबार में आए फरियादियों को एसपी ने उनकी शिकायतों को सुना।