बक्सर: शाहीपुर में मोटे अनाज के रूप में चीना की खेती की हुई शुरुआत, जिला कृषि पदाधिकारी रहे मौजूद
Buxar, Buxar | Jul 29, 2024 शाहीपुर गांव में अधिकारियों के देख-रेख में सरकारी फॉर्म पर मोटे अनाज के रूप में चीना की खेती की शुरुआत की गई। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर किशोर,उप परियोजना निदेशक आत्मा बेबी कुमारी, प्रक्षेत्र प्रभारी अभय सिंह, कृषि समन्वयक आलोक कुमार पाठक, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय मौजूद रहे।