बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए रोको टोको व छापेमारी अभियान में 9 अभियुक्त गिरफ्तार, 37 हजार 500 रूपए वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jul 29, 2024 बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पाॅस्को एक्ट में 1, शराब के सेवन में 8 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 37 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 39 वारंट का निष्पादन किया गया।