बक्सर: ज्यादा से ज्यादा लोग फाइलेरिया रोधी दवाओ का सेवन करे इसके लिए व्यापक स्तर पर हो प्रचार प्रसार :डॉ महेंद्र पाल प्रभारी DM
Buxar, Buxar | Jul 29, 2024 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला में 10 अगस्त से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एमडीए अभियान शुरू होने वाला है। ऐसे में एमडीए को सफल बनाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।