*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), खेल विभाग, महिला विकास निगम एवं जिला आयुष के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय खेल मैदान, जहानाबाद में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह संयुक्त सचिव श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) श्री अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जहानाबाद श्री दीनानाथ सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी काको श्री आशीष मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
योग प्रशिक्षक श्री अमर कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने योग के विविध लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ होती है, एकाग्रता बढ़ती है तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य एवं आत्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), जहानाबाद श्री अमित कुमार द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम ने स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#BSSA
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
22 views | Jehanabad, Bihar | Jun 21, 2026