जहानाबाद: नोनही गांव के पास वाहन से चकमा खाकर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के हुए शिकार,गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में हुए भर्ती
जहानाबाद के नोनही गांव के पास वाहन से चकमा खाकर एक विकलांग व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में जहानाबाद के सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरो द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति काको बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। और वापस घर लौटने के दौरान ये हादसा हो गया।