जहानाबाद: डहरपुर गांव में खेत से घास लाने गई महिला की ट्रांसफार्मर से करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने दी जानकारी
जहानाबाद के डहरपुर गांव में खेत से घांस लाने गई एक महिला कि ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया की महिला खेत से घांस लाने गई थी और इसी दौरान पास स्थित ट्रांसफार्मर के विद्युत प्रवाहित स्टेक के चपेट आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब महिला को ट्रांसफार्मर के बगल में गिरा पाया तो परिजनों को सूचना दी पर तब तक महिला की मौत हो चुकी।