जहानाबाद: जिला पदाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वीप लोगो का किया गया विमोचन कई गणमान्य रहे मौजूद
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ट में जिला स्वीप लोगो का विमोचन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया की अधिसूचना की तिथि दिनांक 07 मई को, नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 14 मई को, समीक्षा की तिथि दिनांक 15 मई को, नाम वापसी की तिथि दिनांक 17 मई को तथा मतदान की तिथि दिनांक 01 जून, 2024 को निर्धारित है।