जहानाबाद: डोमन बीघा गांव में खेत में लगे पेड़ को बर्बाद करने से मना करने पर दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने बताई आप बीती
जहानाबाद के घोसी प्रखंड अंतर्गत डोमन बीघा गांव में होलिका दहन के दौरान अपने खेत में लगे पेड़ को बर्बाद करने से मना करने पर एक व्यक्ति को पास के गांव के दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया एवं उसके एक हाथ भी तोड़ दिया। घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज जारी है।