जहानाबाद: हाटी मोड़ सहित जिले के विभिन्न ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले झारखंड के कर्मियों ने आदिवासी अंदाज में मनाई होली
जहानाबाद के हाटी मोड़ सहित जिले के विभिन्न इंट भट्ठों पर कार्य करने वाले झारखंड के आदिवासी समुदाय के कर्मियों ने अपने पारंपरिक आदिवासी तरीके से धूम धाम के साथ होली का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया। इस दौरान नागपुरी गानों पर दर्जनों महिला पुरुष अनोखे अंदाज में नाचते झूमते दिखे। जिसका लुत्फ स्थानीय लोग भी उठाते दिखे।