जहानाबाद: पिंटू कुशवाहा बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित
जहानाबाद में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हो गया। पिंटू कुशवाहा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश युवा अध्यक्ष चंदन यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।