नानपारा: रुपईडीहा अन्नकूट महोत्सव पर मंदिरों में सजा छप्पन भोग, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया प्रसाद
अन्नकूट के पावन अवसर पर मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान के दर्शन और छप्पन भोग के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठे।