कोटद्वार: कामधेनु राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति ने गौवंश की तस्करी को लेकर कोटद्वार के एसडीएम को दिया ज्ञापन
कामधेनु राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति के प्रदेश महासचिव जितेंद्र बड़थ्वाल के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 3 बजे एसडीएम कोटद्वार को गौवंश की तस्करी के संबंध में ज्ञापन दिया । जिसमें बताया कि एक व्यक्ति वजीर अहमद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से गौवंश को डाडामंडी के बीच नदी में एकत्रित कर तस्करी की जा रही है । ज्ञापन में प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई ।