कोटद्वार: 804 ग्राम अवैध चरस के साथ 3 नशा तस्करों को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार पुलिस द्वारा चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार दोपहर 12 बजे सिद्धबली बैरियर के पास एक वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों सतेन्द्र रावत, रोहित डोबरियाल व भास्कर नेगी के कब्जे से 804 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्तों को सिद्धबली बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया।