सरदारशहर: राजकीय उपजिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बाड़मेर SDM के खिलाफ 2 घंटे की पेनडाउन हड़ताल की, मरीजों को हुई परेशानी
बाड़मेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा में तैनात डॉ. रामस्वरूप रावत के साथ उपखंड अधिकारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को चिकित्सकों ने दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल की जो सोमवार सुबह 9 से 11 बजे तक चली। इस हड़ताल में सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल के सभी चिकित्सक शामिल हुए। एसडीएम पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।