गोगुंदा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नान्देशमा के ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया को ज्ञापन सौंपकर पंचायत क्षेत्र में जर्जर हो चुके सरकारी भवनों की मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि शोभावास गांव का राजकीय विद्यालय भवन पिछले वर्ष गिरा दिया गया था, लेकिन अब तक विद्यार्थियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा वेर की भागल स्थित विद्यालय भवन की मरम्मत, कडेचावास के आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन के नवीनीकरण तथा नान्देशमा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन की मरम्मत कर छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था करने की मांग भी प्रशासन से की गई।