कहरा: सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में अर्थक्वेक लेक्चर सेशन में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता, अंग्रेजी में की बात
Kahara, Saharsa | Jan 28, 2026 सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित अर्थक्वेक लेक्चर सेशन कार्यक्रम उस वक्त खास बन गया, जब कार्यक्रम में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता ने मंच से फर्राटेदार अंग्रेजी में अपनी बात रखनी शुरू की। भूकंप जैसे गंभीर विषय पर उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने छात्र-छात्राओं को खासा प्रभावित किया। तकनीकी शब्दों के साथ सरल उदाहरणों से उन्होंने युवाओं को जागरूक किया।