जहानाबाद: अवैध संबंध के शक में पीट पीटकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को पुलिस ने खैरु चक गांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जहानाबाद के खैरू चक गांव से बीते रविवार को एक व्यक्ति को अवैध संबंध के शक में पिट पीट कर हत्या कर दिए जाने के बाद शव को बरामद किया गया था। जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए परसबीघा थाना की पुलिस के द्वारा आरोपी एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के उपरांत जेल भेज दिया गया एवं आगे कि प्रक्रिया जारी है।