भाजपा मंडल सूर्यपुरा की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
सूर्यपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल सूर्यपुरा की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा ने की। बैठक में बिहार प्रदेश से आए मन की बात के सह-प्रभारी जयंत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करें। बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके प्रचार-प्रसार पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जिला रोजगार कल्याण समिति सदस्य मालती कुशवाहा, दिनारा विधानसभा मन की बात कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री विकास कुशवाहा, राज्य परिषद सदस्य सुनील गुप्ता, संजीव कुमार, अभिषेक सिंह, नीरज सिंह, पुनीत कुशवाहा राकेश मुनीब पासवान सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।