जमुई: नवजात के शव को लेकर जाता दिखा कुत्ता, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर, टाउन थाना की पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 एक बार फिर जमुई में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के पुरानी बाजार से एक दिल को दहला देने वाला मामला रविवार की शाम 5:00 बजे सामने आया है। एक कुत्ता के मुंह में नवजात का शव देख लोग हैरान रह गए। झाड़ियों से नवजात के शव को मुंह में लेकर जाते एक कुत्ता की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना शनिवार के देर शाम की बताई जाती है।