गुरुग्राम: सोहना इलाके में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में 01आरोपी काबू,कब्जा से 01 नट-बोल्ट खोलने की प्रेशर मशीन बरामद
अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को इंद्री मोड सोहना (गुरुग्राम) से काबू किया। आरोपी की पहचान अरशद निवासी गांव उड़ाका, नूंह के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से चोरी हुई 01 नट-बोल्ट खोलने की प्रेशर मशीन बरामद की गई है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।